Home Blog सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष पर नरहरपुर पुलिस द्वारा थाना...

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष पर नरहरपुर पुलिस द्वारा थाना परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया ।

0
⏺️ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया जिसमे नगर के जनप्रतिनिधि हुए शामिल।

उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिलेभर में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है

🟧 इसी क्रम में थाना नरहरपुर परिसर में भी वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे अति. पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदशन में थाना प्रभारी नरहरपुर सोमेश सिंह बघेल तथा थाना नरहरपुर के अधिकारी -कर्मचारीयों के साथ
नगर के गणमान्य जनप्रतिनिधि श्रीमती प्यारी सलाम नगर पंचायत अध्यक्ष, श्री सोमन सिंह कावडे जनपद अध्यक्ष, श्री दिनेश पटेल नगर पंचायत उपाध्यक्ष, श्रीमती रंगीता उईके पार्षद, श्रीमती अनीता यादव पार्षद, श्री भागवत शोरी पार्षद, श्रीमती गीता बेसरा पार्षद, मुकेश संचेती पार्षद नरहरपुर शामिल हुए और सभी ने मिलकर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने शपथ ली।

Ro.No - 13848/159

🟧 कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

कांकेर पुलिस सभी नागरिकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी, वित्तीय अपराध अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना , डायल 112 अथवा कांकेर पुलिस हेल्पलाइन 9479155125 पर दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। कांकेर पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here