Home Blog भाजपा हसदेव मंडल की सामान्य मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती एवं...

भाजपा हसदेव मंडल की सामान्य मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती एवं बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

0

एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी हसदेव मंडल की सामान्य मासिक बैठक नगर पंचायत झगड़ाखांड में उत्साह एवं संगठनात्मक वातावरण के बीच संपन्न हुई। बैठक में मंडल क्षेत्र में निवासरत भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजक, मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, नगरीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद तथा नवनियुक्त एल्डरमैन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा एमसीबी जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले रहे। अतिथियों ने संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों एवं आगामी गतिविधियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति के अनुरूप सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाकर ही पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण अभियान, सदस्यता विस्तार, सेवा एवं जनसंपर्क गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से संगठनात्मक कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया। साथ ही संगठन द्वारा निर्धारित दायित्वों का निष्ठा एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

Ro.No - 13848/159

बैठक में जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले,जिला उपाध्यक्ष सरोज यादव, जिला महामंत्री आशीष मजुमदार एवं द्वारिका जायसवाल, हसदेव मंडल अध्यक्ष बबीता सिंह, विधायक प्रतिनिधि उमेश जायसवाल, मंडल महामंत्री भगवान दास, जितेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत झगड़ाखांड अध्यक्ष रीमा यादव, उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मंडल महामंत्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया, जबकि अंत में मंडल महामंत्री भगवान दास ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहित के प्रति समर्पित बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here