आरोपी से पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी की घटना का खुलासा करते हुये चोरी गया माल एवं वाहन बरामद कर की गई वैधानिक कार्यवाही।
सीसीटीवी फुटेज, साइबर तकनीकी विश्लेषण, एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
आधुनिक साइबर तकनीक एवं वैज्ञानिक विवेचना के प्रभावी उपयोग से कांकेर पुलिस द्वारा मामले में की गई त्वरित कार्यवाही।
प्रकरण के आरोपी आदतन है। जिससे पुछताछ की जा रही है जो और भी मामले की खुलासा होने की है पूर्ण संभावना ।

विवरण:-
दिनांक 13.07.2026 को थाना कांकेर क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी राजा ठाकुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात चोर द्वारा रात्रि के समय उसकी किराना दुकान का शटर तोड़कर दुकान में रखे विभिन्न प्रकार के गुटखा, सिगरेट एवं अन्य सामान तथा दुकान के सामने खड़ी स्कूटी चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 239ध्2026, धारा 331(4), 305(ई) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा द्वारा जिले में लगातार घटित हो रही चोरी की घटनाओं को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं चोरी गए माल-मशरूका की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर) श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्षन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में साइबर सेल कांकेर एवं थाना कांकेर की संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी फुटेज, साइबर तकनीकी विश्लेषण, संदिग्ध व्यक्तियों की तकनीकी प्रोफाइलिंग एवं अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान तकनीकों का उपयोग कर सभी पहलुओं पर जांच प्रारंभ की गई। साइबर सेल द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण तकनीकी इनपुट एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उनकी गतिविधियों का विश्लेषण कर आरोपी सुखराम मंडावी, पिता संतु मंडावी, उम्र 19 वर्ष, निवासी नेहरपारा, थाना कोण्डागांव को चिन्हाकिंत करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर प्रारंभ में आरोपी द्वारा गुमराह करने का प्रयास किया गया, किन्तु उपलब्ध तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के समक्ष उसने चोरी की घटना स्वीकार कर ली।
आरोपी ने अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि उसने रात्रि में चोरी करने के नियत से प्रार्थी के घर में घुसकर कुण्डी बाहर से बंद कर दिया तथा प्रार्थी के राजा किराना एवं डेलीनीड्स की दुकान में लगे ताला को लोहे राड से तोडकर शटर उठाकर भीतर प्रवेश किया तथा दुकान में रखे विभिन्न प्रकार के गुटखा, सिगरेट एवं अन्य सामान चोरी किया। इसके बाद दुकान के भीतर रखी स्कूटी की चाबी से दुकान के सामने खड़ी स्कूटी को भी चोरी कर जंगल क्षेत्र में छिपा दिया तथा चोरी का सामान भी अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर बाद में बेचने की योजना बनाई। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी गए माल एवं वाहन की विधिवत बरामदगी की गई। आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर पेष किया गया।
संपूर्ण कार्यवाही मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर) श्री दिनेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निरीक्षक यषवंत श्याम, जितेन्द्र साहू, सउनि.सामेन्द्र सिंह, प्र.आर. जितेष्वर आर. कुलदीप, शक्ति सिंह, राकेष बघेल, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, ईष्वर साहू एवं साइबर सेल कांकेर से सउनि. भकेष पटेल, पुरूषोत्तम कतलाम प्र.आर. सचिन सोरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी –
सुखराम मंडावी, पिता संतु मंडावी, उम्र 19 वर्ष, निवासी नहर पारा, थाना एवं जिला – कोण्डागांव
जप्त सम्पत्ति विवरण –
1. राजश्री गुटखा-32 पैकेट, 02. राजनिवास गुटखा-05 पैकेट , 03. आषिकी गुटखा – 22 पैकेट , 04. एबीस रिफाईन तेल 02 डिब्बा , 05. गोल्ड फ्लेग सिंगरेट-19 पैकेट।
2. स्कूर्टी बर्गमैन क्रमांक – सीजी 19 बीटी 5261



