Home Blog गौवंश संरक्षण के लिए कांकेर पुलिस की पहल, पुलिस-गौ सेवकों की समन्वय...

गौवंश संरक्षण के लिए कांकेर पुलिस की पहल, पुलिस-गौ सेवकों की समन्वय बैठक आयोजित

0
अवैध गौ तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु बनाई गई संयुक्त रणनीति, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने की अपील।

कांकेर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन में गौवंश संरक्षण एवं अवैध गौ तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना पखांजूर में पुलिस एवं गौ सेवकों की समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री राकेश कुमार कुर्रे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पखांजूर श्री रवि कुमार कुजूर ने क्षेत्र के गौ सेवकों से संवाद कर पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गौ तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तभी संभव है, जब आमजन और पुलिस मिलकर कार्य करें।

Ro.No - 13848/159

बैठक के दौरान गौ सेवकों से अपील की गई कि यदि क्षेत्र में अवैध गौ परिवहन अथवा गौ तस्करी से संबंधित कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्राप्त प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर गौवंश संरक्षण, अवैध गौ तस्करी की रोकथाम, सूचना तंत्र को मजबूत बनाने तथा पुलिस एवं गौ सेवकों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा कर संयुक्त रणनीति तैयार की गई।

बैठक में गौ सेवक विजय कुमार पटनायक, गिरीश प्रामाणिक, प्रशिक्षु उप निरीक्षक पीपल, सहायक उप निरीक्षक वेदांत सलमे, प्रधान आरक्षक उत्तम कुमार मंडल, दाऊ लाल सूर्यवंशी, शैलेंद्र नेताम एवं आरक्षक डोमेश्वर यमले सहित अन्य उपस्थित रहे।

📢कांकेर पुलिस की अपील

अपराधों की रोकथाम पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी बड़े अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यदि आपके क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल कांकेर पुलिस की अपराध हेल्पलाइन 94791 55125 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here