Home Blog ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम बागोड के स्कूल...

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत ग्राम बागोड के स्कूल में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

0

नरहरपुर। विकासखंड नरहरपुर के अंतर्गत ग्राम बागोड स्थित शासकीय विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Ro.No - 13848/159

इस अवसर पर उपसरपंच टेश्वर जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष (ओबीसी मोर्चा) नरहरपुर, ग्राम पंचायत के पंचों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टेश्वर जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष (ओबीसी मोर्चा) ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाकर ही न रुकें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करें ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण को समृद्ध बना सकें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के महत्व की जानकारी दी गई। सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here