Home Blog नाबालिक बालिका के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को थाना रावघाट पुलिस...

नाबालिक बालिका के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को थाना रावघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

घटना का संक्षिप्त विवरणः- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है थाना रावघाट क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिक बालिका उम्र 06 वर्ष के साथ आंगनबाडी़ के अंदर जाकर आरोपी प्रभाकर मिश्रा के द्वारा छेड़खानी कर भाग जाने की रिपोर्ट प्रार्थिया के द्वारा दिनांक 15.07.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर थाना रावघाट में आरोपी के विरूद्व अपराध

पंजीबद्व कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामलें की संवेदनशीलता को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल राखेचा भापु.से. के निर्देशन एवं श्री आशीष बंछोर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ के मार्ग दर्शन श्री गिरजा शंकर साव उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल आॅप्स.) कांकेर एवं श्री शुभम तिवारी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अंतागढ़ के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रावघाट थाना प्रभारी ताडोकी थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर प्रभारी सायबर सेल कांकेर एवं थाना प्रभारी अंतागढ़ के नेतृत्व में माामलें का फरार आरोपी की पता साजी हेतु पृथक-पृथक टीम गठित कर पता तलाश प्रारम्भ की गई। आरोपी प्रभाकर मिश्रा के द्वारा अपना मोबाईल बंद कर दिया गया था और बीच-बीच में मोबाईल चालू कर रहा था जिस पर तकनीकी विश्लेषण की सहायता से आरोपी की पता साजी कर हिरासत में लिया गया।

Ro.No - 13848/159

🔲 आरोपी प्रभाकर मिश्रा से पूछताछ के दौरान अपराध करना स्वीकार किया । आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया गया। आरोपी को थाना रावघाट के अपराध क्रमांक 05/2026 धारा- 74, 75(2),329 (3), बीएनएस 8 पाक्सो एक्ट के तहत् विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

🔲 जप्त सामग्री:- घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 27 ओ 2456।

🔲 आरोपी का विवरणः- प्रभाकर मिश्रा पिता श्री बांके बिहारी मिश्रा उम्र 44 वर्ष ग्राम अगडाल थाना चोरहटा जिला रीवा (म.प्र.) हाल मुकाम एचपी गैस एजेंसी के पास अंतागढ़ थाना अंतागढ़ जिला उ.ब.कांकेर (छत्तीसगढ़) ।

🔲 पुलिस टीम का विवरणः निरी.रामकुमार साव थाना प्रभारी रावघाट, निरी.दिलेश्वर चन्द्रवंशी थाना प्रभारी ताडोकी, निरी. रामेश्वर देशमुख थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, निरी.यशवंत सिंह श्याम प्रभारी सायबर सेल कांकेर एवं निरी. प्रहलाद यादव थाना प्रभारी अंतागढ़, उपनिरी. हेमलता परिहार, प्रशिक्षु उपनिरी.लता सिंह थाना अंतागढ़, आर. राजेश्वर उईके, आर. मयाराम, थलेश्वर जैन, थाना रावघाट, आर. विष्णु मण्डावी थाना ताडो़की जिला कांकेर।

📢 कांकेर पुलिस की अपीलः अपराध नियंत्रण पुलिस एवं आमजन की साझा जिम्मेदारी है कई बार आप की एक छोटी सी सूचना बडे़ अपराधों को रोकने के लिये महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध एवं अपराधिक गतिविधियों की सूचना देने हेतु हेल्प लाईन नम्बर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here