Home Blog पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय अंतागढ़ में महिला सुरक्षा एवं साइबर...

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय अंतागढ़ में महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान आयोजित, 300 से अधिक छात्राएं हुईं जागरूक।

0
महिला रक्षा टीम ने गुड टच-बैड टच, बाल अपराध, महिला सुरक्षा एवं अभिव्यक्ति ऐप के बारे में किया जागरूक।
सुरक्षित बेटी–सशक्त समाज की दिशा में अंतागढ़ पुलिस का अभियान, छात्राओं को दिए सुरक्षा एवं हेल्पलाइन संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव।

श्री निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष कुमार बंछोर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री शुभम तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रतिभा लहरें के पर्यवेक्षण में महिला रक्षा टीम द्वारा पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय अंतागढ़ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Ro.No - 13848/159

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को सरल एवं संवादात्मक तरीके से विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई, जिससे वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक कर सकें।

महिला रक्षा टीम ने छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, अभिव्यक्ति ऐप एवं विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। वहीं साइबर टीम ने साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग फ्रॉड एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर विद्यार्थियों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।

वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए छात्राओं को साइबर एवं सोशल मीडिया फ्रॉड के संबंध में विशेष रूप से जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर मित्रता न करें, ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम, यूपीआई पिन एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें। फर्जी लिंक, ऑनलाइन गेमिंग, साइबर बुलिंग, डिजिटल अरेस्ट, फेक प्रोफाइल, लॉटरी एवं नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां भी बताई गईं।

थाना अंतागढ़ से उप निरीक्षक हेमलता परिहार, पीएसआई लता सिंह, महिला रक्षा टीम के सदस्य, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं 300 से अधिक छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।

📢 उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध, साइबर ठगी, मानव तस्करी, बाल श्रम अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना, डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा महिला रक्षा टीम हेल्पलाइन 9479155925 पर दें। आपकी एक सूचना किसी की सुरक्षा और जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here