विधि प्रकोष्ठ बनेगा संगठन की मजबूत ताकत’—प्रथम परिचयात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं का संकल्प
जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लिया संकल्प
रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय रायगढ़ में शनिवार को भाजपा विधि प्रकोष्ठ की नई नियुक्तियों के बाद प्रथम परिचयात्मक बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, विधि प्रकोष्ठ के विस्तार तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों का भगवा गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता : विकास केड़िया
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री विकास केड़िया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि विधि प्रकोष्ठ की भूमिका केवल कानूनी विषयों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में विधिक जागरूकता बढ़ाने, जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति एवं विचारधारा के अनुरूप समर्पित भाव से कार्य करते हुए भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
आगामी कार्ययोजना पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श
बैठक में विधि प्रकोष्ठ की आगामी कार्ययोजना, संगठन विस्तार, विधिक सहायता कार्यक्रम, सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही भविष्य में विधि प्रकोष्ठ की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
प्रदेश नेतृत्व की उपस्थिति में हुआ परिचयात्मक कार्यक्रम
18 जुलाई 2026 को आयोजित इस बैठक में प्रदेश संयोजक (संस्कृति प्रकोष्ठ) अनुपम पाल तथा भाजपा जिला महामंत्री विकास केड़िया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेन्द्र सिंह यादव, जिला संयोजक संजय दास, सह संयोजक बी.बी. गोस्वामी, सह संयोजक सत्यजीत शर्मा, एल्डरमैन एवं पूर्व जिला संयोजक सुनील थवाईत, कोषाध्यक्ष सुश्री शकुंतला चौहान, डी.पी. पटेल, महेश पटेल, हेमा भट्ट, निशात चौबे, कौशल राजपूत, मुकेश साहू, के.एल. गुप्ता, उमेश गुप्ता, डी.एन. नायक, मीडिया प्रभारी प्रेम नारायण मौर्य, सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण त्रिपाठी एवं वैभव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन सुनील थवाईत ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के हित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
संगठन को नई ऊर्जा देने का संकल्प
बैठक के अंत में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, विधिक क्षेत्र में संगठन की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने तथा समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर पूरे कार्यक्रम में संगठनात्मक उत्साह और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय का विशेष वातावरण देखने को मिला।



