Home Blog जुआ खेलते 12 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार।

जुआ खेलते 12 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार।

0
▶️ चारामा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार
▶️ 31,510 नगद, 02 कार, 03 मोटरसाइकिल, 09 मोबाइल फोन सहित कुल 5,96,510 मूल्य का              मशरूका जब्त।
▶️ थाना चारामा एवं जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई।

घटना का संक्षिप्त विवरण

श्रीमान पुलिस अधीक्षक, जिला उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सायबर) श्री दिनेश कुमार सिन्हा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा एवं जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रभावी कार्रवाई की गई।

Ro.No - 13848/159

प्रकरण में अपराध क्रमांक 157/2026 अंतर्गत धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

दिनांक 19.07.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति सीएचसी चारामा के समीप बने शेड में ताश के 52 पत्तों से रुपए-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना चारामा एवं जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तथा विधिवत रेड कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने मौके से 12 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 09 मोबाइल फोन, 02 चारपहिया वाहन, 03 मोटरसाइकिल, ताश के 52 पत्ते, एक चटाई तथा 31,510 नगद जब्त किया गया। जब्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य 5,96,510 है।

जब्त मशरूका

09 नग मोबाइल फोन
02 चारपहिया वाहन (कार)
03 मोटरसाइकिल
ताश के 52 पत्ते
एक चटाई
नगद राशि 31,510
कुल जब्ती मूल्य – 5,96,510

गिरफ्तार आरोपीयों का विवरण:-

(01) शिवदत्त निषाद पिता जयसिंह निषाद उम्र 31 साल निवासी शाहवाडा चैकी हल्बा थाना नरहरपुर
(02) देवेन्द्र कुमार सेन पिता नंद कुमार सेन उम्र 30 साल निवासी शाहवाड़ा चैकी हल्बा थाना नरहनपुर
(03) खेमलाल गजेन्द्र पिता स्व चमरूराम उम्र 59 साल निवासी अरौद चैकी हल्बा थाना नरहरपुर
(04) विरेन्द्र मेश्राम पिता पंचम मेश्राम उम्र 40 साल निवासी शाहवाडा चैकी हल्बा थाना नरहरपुर
(05) देवप्रसाद उईके पिता रामभरोस उईके उम्र 52 साल निवासी पलेवा चैकी हल्बा थाना नरहरपुर
(06) इन्द्रजीत रामटेके पिता करण लाल रामटेके उम्र 35 साल निवासी शाहवाडा चैकी हल्बा थाना नरहरपुर
(07) ईश्वर नेताम पिता लीलाराम नेताम उम्र 35 साल निवासी एकता नगर ढेलकाबोड कांकेर थाना कांकेर
(08) प्रकाष सिन्हा पिता निर्मल सिन्हा उम्र 32 साल निवासी रूद्री जिला धमतरी
(09) डी.के. बंछोर पिता चंदन बंछोर उम्र 36 साल निवासी वार्ड क्रंमांक 10 चारामा थाना चारामा
(10) गोविन्द जुर्री पिता रामेश्वर जुर्री उम्र 40 साल निवासी अलबेलापारा कांकेर थाना कांकेर
(11) महेन्द्र निषाद पिता अर्जुन निषाद उम्र 35 साल निवासी अकलाडोंकरी जिला धमतरी
(12) अरूण मण्डावी पिता विशाल राम मण्डावी उम्र 36 साल निवासी शाहवाडा चैकी हल्बा थाना नरहरपुर

सराहनीय पुलिस टीम

उक्त कार्रवाई में थाना चारामा एवं जिला साइबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उप निरीक्षक सागर निषाद, आरक्षक तरुण सिन्हा, फगनू ।

जिला क्राइम स्क्वाड निरीक्षक यशवंत श्याम, उप निरीक्षक भकेश पटेल, प्रधान आरक्षक सचिन सोरी, आरक्षक रामरतन निषाद एवं जितेंद्र नाग ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस एवं आमजन की साझा जिम्मेदारी है। आपकी एक छोटी-सी सूचना भी बड़े अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here