Home Blog राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकनकर्ताओं ने 12 विभागों की व्यवस्थाओं का किया गहन...

राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकनकर्ताओं ने 12 विभागों की व्यवस्थाओं का किया गहन निरीक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

0
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत मूल्यांकन पूर्ण

रायगढ़, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा, रायगढ़ में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत दो दिवसीय राष्ट्रीय मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप यह मूल्यांकन 17 एवं 18 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय स्तर से आए मूल्यांकनकर्ताओं डॉ. राजेश सिंह एवं डॉ. विवेक भारती द्वारा किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्र के 12 विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थाओं में संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की सुरक्षा, दवाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था, अपशिष्ट प्रबंधन, रिकॉर्ड संधारण एवं मरीजों की संतुष्टि सहित स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का व्यापक मूल्यांकन किया जाता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा का यह राष्ट्रीय मूल्यांकन रायगढ़ शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। राष्ट्रीय स्तर के मानकों पर संस्था के खरा उतरने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार आएगा। इस प्रक्रिया को सफल बनाने में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. बी.पी. पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सोनाली मेश्राम सहित जिला स्तरीय स्वास्थ्य टीम का विशेष योगदान रहा। वहीं जिला अस्पताल सलाहकार डॉ. देवेन्द्र गुर्जर, आरएमएनसीएचए सलाहकार डॉ. राजेश मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. काकोली पटनायक, चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मृति अग्रवाल, डॉ. श्वेता सिंह चौधरी, डॉ. हेमसागर भोई, एमपीएस श्री सुबोध मांझी, क्षेत्र समन्वयक (शहरी) कु. गोमती सिदार सहित केन्द्र के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों, एमटी एवं मितानिनों ने मूल्यांकन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here