Home Blog वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप...

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए एम्युनेशन,बीजीएल सेल सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद।

0
थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर-नारायणपुर बार्डरग्राम आलपरस-गुमचुर के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्रसे नक्सल डम्प से एम्युनेशन,बीजीएल सेल काॅर्डक्स वायर सहित अन्य सामग्री बरामद।
डीआरजी,बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी।
श्री बद्री नारायण मीणा(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज के निर्देशन में,श्री दीपक तिवारी डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर,श्री निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं श्री रणधीर सिंह गिल सेनानी 40 वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में डीआरजी, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा संचालित *अभियान के दौरान नक्सल डम्प से-:

⏩ इंसास राउण्ड़-42 नग

⏩ 303 रायफल राउण्ड-48 नग

Ro.No - 13848/159

⏩ एसएलआर राउण्ड-23 नग

⏩ 8mm राउण्ड-34

⏩ 315 ब्लेंक राउण्ड-08 नग

⏩ बीजीएल सेल-08 नग

⏩ डेटोनेटर-10 नग

⏩काॅर्डक्स वायर-10 मीटर

⏩ काॅम्बेड़ कपड़ा-04 मीटर

⏩ स्टील डिब्बा-01 नग (10kg)

⏩ स्टील डिब्बा-01नग(05kg)

⏩ दवाई
व अन्य नक्सल सामग्री बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-

दिनांक 20.07.2026 को थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर- नारायणपुर बार्डर ग्राम आलपरस- गुमचुर के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल डम्प से एम्युनेशन,बीजीएल सेल सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया। बीजीएल सेल, डेटोनेटर,काॅर्डक्स वायर को सुरक्षा की दृष्टिकोण से बीडीएस टीम ने मौक पर डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया।

टीम कंमाडर:-

01.अंकुश कुमार एसी बीएसएफ 40 वीं वाहिनी
02. महेंद्र सिंह उप निरीक्षक बीएसएफ 40 वीं वाहिनी
03.रजत जेफ उप निरीक्षक बीएसएफ 40 वीं वाहिनी
04.रोशन लाल मीणा उप निरीक्षक बीएसएफ 40 वाहिनी
05.चन्दशेखर ठाकुर सहायक उप निरीक्षक डीआरजी टीम कंमाडर

कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here