Home Blog NEET पेपर लीक मामले पर PM मोदी का बड़ा बयान: बोले- ‘युवाओं...

NEET पेपर लीक मामले पर PM मोदी का बड़ा बयान: बोले- ‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा’

0

देश भर में चर्चित नीट (NEET) परीक्षा के पेपर लीक विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला आधिकारिक बयान सामने आया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने साफ किया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी और इस मामले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
आगे ऐसा ना हो, इसका इंतजाम करेंगे: PM

पीएम ने कहा कि यह सिर्फ केन्द्र सरकार का मामला नहीं है. पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए सबको एकजुट होना होगा. उन्होंने कहा कि आगे ऐसा ना हो, इसके लिए इंतजाम करेंगे.
पीएम मोदी का ये बयान कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के बाद आया है, जिसमें विपक्ष के कई सांसद भी शामिल हुए थे. इस मार्च के दौरान हिंसा की भी घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और आरएएफ ने उन पर लाठीचार्ज किया था. जब प्रदर्शनकारी संसद के पास पहुंचे तो वहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए और उन्हें वहां से खदेड़ दिया गया.

Ro.No - 13954/39

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here