Home Blog योग के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश, योग आयोग...

योग के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश, योग आयोग के अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

0

उत्तर बस्तर कांकेर छत्तीसगढ़ शासन योग आयोग के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने बस्तर प्रवास के दौरान जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित संस्थाओं का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान वे विशेष विद्यालय कोदाभाट पहुंचे, जहां दिव्यांग विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ एवं तिलक लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इसके अलावा विद्यार्थियों ने अपने हाथों से बनाया गया रेखाचित्र भेंट किया तथा गीत-संगीत की प्रस्तुति देकर सभी अतिथियों को प्रभावित किया। बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए श्री अग्रवाल ने उन्हें नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवन और नशामुक्त समाज का प्रभावी माध्यम बताते हुए लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इसके बाद श्री अग्रवाल ने गोविंदपुर स्थित कल्याणी नशामुक्ति केंद्र पहुंचकर लाभार्थियों से चर्चा की तथा प्रतिदिन योग और ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने नशा मुक्ति की शपथ भी ली गई। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक क्षमा शर्मा सहित आशीष शोरी, राजकुमार पटेल, सीता नाग, गंगा नेताम एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here