Home Blog सरस्वती साइकिल योजना के तहत 85 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, शिक्षा...

सरस्वती साइकिल योजना के तहत 85 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, शिक्षा की राह हुई आसान

0

धोबनी ( सरसीवा ) – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोबनी में मंगलवार को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की 85 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। छात्राओं ने बताया कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी और वे नियमित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। अतिथियों ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा अनुशासन, नियमित अध्ययन और कठिन परिश्रम के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Ro.No - 13848/159

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तोषण लाल साहू, ग्राम पंचायत धोबनी के सरपंच राजीव लोचन साहू, भाजपा किसान मोर्चा मंडल सरसीवा के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, हरीश साहू, रोहित साहू, जगमोहन लाल साहू, प्रहलाद साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रभारी प्राचार्य मुकेश कुमार नारंग ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए नियमित अध्ययन और अनुशासित जीवन अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय छात्र संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की शपथ भी दिलाई गई।

विद्यालय परिवार की ओर से हेमलता टोप्पो, लक्ष्मीकांत पटेल, मंशाराम मनहर, मोहन लाल साहू, नरोत्तमदास मानिकपुरी, जैन कुमार चौधरी, रत्नु राम साहू, मिथलेश कुमार ध्रुव, वीरेंद्र मनहरे, जयप्रकाश साहू, सरोजबाला साहू, पद्मिनी साहू, राजकुमार कर्ष, रविकांत साहू, रोशनी साहू एवं चित्रावती शार्दूल सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम उत्साह, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here