Home छत्तीसगढ़ शासकीय विवेकानन्द महाविद्यालय में विश्वविद्यालयीन परीक्षा का शुभारंभ

शासकीय विवेकानन्द महाविद्यालय में विश्वविद्यालयीन परीक्षा का शुभारंभ

0

 

MCB से भगवान दास की रिपोर्ट
MCB/संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर की वार्षिक मुख्य परीक्षा 2024 दिनांक 14.03.2024 से महाविद्यालय में शांतिपूर्वक प्रारंभ होकर 15 मई 2024 तक संचालित होना है। प्राचार्य एवं वरिष्ठ केन्द्राध्यक्ष डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई ने बताया कि यह परीक्षायें विश्वविद्यालय की समय-सारिणी के अनुसार प्रतिदिन तीन पालियों में क्रमशः 07 से 10 बजे, 11 से 02 बजे एवं 03 से 06 बजे तक संचालित होंगी, जिसमें नियमित एवं स्वाध्यायी कुल 3052 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे है। प्रथम पाली के केन्द्राध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी सहायक प्राध्यापक हिन्दी, प्रभा राज सहायक केन्द्राध्यक्ष, रंजीतमणी सतनामी सहायक केन्द्राध्यक्ष द्वितीय पाली के केन्द्राध्यक्ष डॉ. श्रावणी चक्रवर्ती सहायक प्राध्यापक अँग्रेजी, भीमसेन भगत सहायक केन्द्राध्यक्ष, डॉ. नसीमा बेगम अंसारी सहायक केन्द्राध्यक्ष एवं तृतीय पाली के केन्द्राध्यक्ष डॉ. रश्मि तिवारी सहायक प्राध्यापक संगीत, डॉ. अरूणिमा दत्ता सहायक केन्द्राध्यक्ष, स्मृति अग्रवाल सहायक केन्द्राध्यक्ष बनाये गये हैं। उन्होनें बताया कि इस परीक्षा केन्द्र पर शासकीय नवीन महाविद्यालय केल्हारी, नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरस्वती कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ एवं आर.एन.एस. शिक्षा महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ के विद्यार्थी भी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षा के प्रथम दिवस वरिष्ठ केन्द्राध्यक्ष डॉ. विश्नोई के द्वारा विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा निर्देशों की समुचित जानकारी परीक्षार्थियों को देते हुए बताया कि परीक्षा अधिनियम के अंतर्गत उत्तरपुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर अंकित निर्देशों का सभी परीक्षार्थी पालन करें। अनुचित साधन, मोबाईल एवं डिजिटल डिवाईस का प्रयोग परीक्षा कक्ष में वर्जित है। अतः इनके उपयोग किये जाने पर अनुचित प्रयोग साधन प्रकरण दर्ज कर विश्वविद्यालय को सूचित किया जावेगा जिस पर परीक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। उन्होनें परीक्षा कक्ष में यह भी जानकारी दी कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय द्वारा गठित उड़नदस्तों के द्वारा संचालित परीक्षा पर सतत निगरानी रखी जायेगी।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here