Home Blog सूने मकान में हुई चोरी के मामले का सफल खुलासा, चोरी गई...

सूने मकान में हुई चोरी के मामले का सफल खुलासा, चोरी गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी।

0
चारामा पुलिस ने सूने मकान में हुई लाखों की चोरी का किया खुलासा, 01 आरोपी गिरफ्तार।
सूने मकान में हुई चोरी के मामले का सफल खुलासा, चोरी गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी।
आरोपी पीड़ित का पड़ोसी निकला, निजी आर्थिक आवश्यकता पूरी करने के उद्देश्य से वारदात को दिया अंजाम।
300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस आरोपी तक पहुंची।
आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी एवं शत-प्रतिशत बरामदगी पर चारामा पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित ।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-

श्रीमान निखिल अशोक कुमार राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन, श्री योगेश साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा श्री मोहसीन खान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया।

Ro.No - 13848/159

प्रकरण थाना चारामा के अपराध क्रमांक 155/2026 धारा 305(ए), 331(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया।

प्रार्थी पंकज मेश्राम, पिता स्व. रमेश मेश्राम, उम्र 48 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, चारामा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे 15 जुलाई 2026 को अपने परिवार सहित दानीटोला (धमतरी) गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। 17 जुलाई 2026 को पड़ोसी द्वारा सूचना मिली कि घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ है। वापस आकर देखने पर घर के अंदर आलमारी का ताला टूटा मिला तथा उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी सहित लगभग 8,45,000 की संपत्ति चोरी हो चुकी थी।

पुलिस जांच एवं गिरफ्तारी

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास के 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही पवन सोनकर (25 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 02, चारामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 16 जुलाई 2026 को मकान के पीछे से प्रवेश कर दरवाजे एवं आलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी की थी। चोरी किए गए सामान को घर में रखे पर्स में भरकर उसी रास्ते से निकल गया। आरोपी ने निजी आर्थिक आवश्यकता पूरी करने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

बरामदगी

आरोपी के कब्जे से चोरी गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई, जिसमें सोने एवं चांदी के विभिन्न आभूषण, नगदी राशि, घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल, 01 मोबाइल फोन, लोहे का पलटा, पेचकस, प्लास एवं आरी सहित अन्य औजार बरामद किए गए।

◽ बरामद संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 8 लाख है।
गिरफ्तार आरोपी

पवन सोनकर, पिता मिलन सोनकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, चारामा, थाना चारामा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)।

सराहनीय पुलिस टीम

इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर के नेतृत्व में उप निरीक्षक रूपेन्द्र पटेल, उप निरीक्षक (प्रशिक्षु) हेमंत कुमार, सहायक उप निरीक्षक दुष्यंत दीवान, आरक्षक तरुण सिन्हा, आरक्षक अनिल जैन, आरक्षक हिरामन यादव तथा साइबर सेल कांकेर के निरीक्षक यशवंत श्याम एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

उत्कृष्ट कार्य पर सम्मान

आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी एवं चोरी गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी जैसे उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना चारामा टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

अपराधों की रोकथाम पुलिस और आमजन की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन 9479155125 पर दें। प्राप्त प्रत्येक सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here