प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के शासकीय सरदार तारासिंह बुद्धसिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में आज शासन के योजनानुसार जनप्रतिनिधि श्रीमती सटकली बावरे जिला पंचायत सदस्य, ज्वाला प्रसाद बंजारे जनपद पंचायत सदस्य,मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे,सरपंच डॉक्टर दीपक लहरे,उपसरपंच संतोषी भैना,श्रीमती मिथला थवाईत अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति,उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार साहू,की गरिमामय उपस्थिति में मां सरस्वती के पूजन पश्चात शासकीय सरदार तारा सिंह बुद्धसिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में पात्र 63 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती बावरे ने कहा कि इससे छात्राओं को सुविधा मिलेगी समय की बचत होगी ।ज्वाला बंजारे ने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजना से आज छात्राओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। मंडल अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि बच्चे साइकिल से अपनी समय को बचत कर स्कूल अध्यापन के लिए आ जा सकते हैं, इससे उनको पढ़ने में और अधिक समय मिलेगा ।श्री लोकनाथ बंजारे ने कहा कि साइकिल वितरण बच्चों की पढ़ाई के प्रति गति प्रदान करेगी इससे बच्चे शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान देंगे ।संस्था के प्राचार्य काशीराम रजक ने कहा कि शासन की योजना के अनुसार आज निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण निश्चित रूप से हमारे स्कूल की छात्राओं को पढ़ने के प्रति जागरूक बनाएगी, आने जाने में लगने वाले समय में बचत करेगी ,जिससे बच्चे एक निर्धारित समय पर स्कूल आ जा सकेंगे। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती मिथला थवाईत ने कहा कि निश्चित रूप से अब हमारी संस्था में छात्राओं की संख्या में वृद्धि के साथ शिक्षा के स्तर में भी सुधार हो रहा है, जो हमारे लिए गर्व का विषय है ।
सरपंच डॉक्टर दीपक लहरें ने कहा कि बच्चों ध्यान लगा करके योजना का लाभ उठाते हुए अपनी पढ़ाई पूरी करें और अच्छे अंक से सफलता प्राप्त करेंगें। इस अवसर पर साइकिल वितरण प्रभारी कुमारी श्याम यादव, श्रीमती कल्पना टंडन, श्वेता सेमुएल, पुष्पा देवी पाण्डेय,सुनीता मरावी, प्रकाश कौशिक , रमेश कुमार कुर्रे ,रूपेंद्र सिंह महिलांगें, बीरबल प्रसाद थवाईत,किरण राय,ज्योत्सना सोनी,बहुरा डोंगरे सहित सभी शिक्षक, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, पात्र छात्राओं के पालक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री रूपेंद्र सिंह महिलांगे द्वारा किया गया।



