Home Blog साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

0
छात्राओं को आत्मरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजनांतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोदे में ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस विभाग के मास्टर ट्रेनर के द्वारा छात्राओं को वर्तमान में हो रहे ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, महंगे गिफ्ट का झांसा, शीघ्र लोन प्राप्ति हेतु अनजान एप्लीकेशन का उपयोग तथा सोशल मीडिया में एआई के माध्यम से हो रहे साइबर अपराध से सतर्क रहने एवं इस प्रकार की घटनाओं से स्वयं को सुरक्षित रखने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं महिला रक्षा टीम के द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण प्रदाय किया गया, साथ ही गुड टच-बैड टच, किसी भी प्रकार से होने वाले आकस्मिक घटनाओं से बचाव एवं छेड़छाड़ से स्वयं को सुरक्षित रखने के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में जेंडर विशेषज्ञ खुलेश साहू ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत मिशन शक्ति के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं घरेलू हिंसा से संरक्षण तथा कन्या भू्रण हत्या रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब) के जिला मिशन समन्वयक लीलाधर नाग, महिला संरक्षण अधिकारी तुलसी मानिकपुरी, एमटीएस डिलेश्वरी रजक एवं विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here