बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – 16वें वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना ( GPDP ) के निर्माण एवं अनुमोदन के लिए ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। तथा सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास योजना का अंतिम रूप ग्राम सभा के माध्यम से दिया जाएगा।
16 वें वित्त आयोग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्मित ग्राम पंचायत विकास योजना ( GPDP ) का अनुमोदन ग्राम सभा के माध्यम से किया जाना है, इस हेतु 30 जुलाई 2026 को विशेष ग्राम सभा का आयोजन सामान्य क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 6 एवं अनुसूचित क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 129 (ख) अनुसार कराया जाना है।
ग्रामसभा में विशेष रूप से वीबी जी राम जी के अंतर्गत प्राथमिकता वाले विकास कार्यों पर ग्राम सभा की स्वीकृति प्राप्त की जावेगी। इनमें बालिका विद्यालयों एवं पीएमश्री विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण कार्य, जल संरक्षण के लिए सूखे अथवा कम जल वाले बोरवेल के समीप इन्जेक्शन वेल रिचार्ज पिट का निर्माण, जर्जर अथवा अनउपलब्ध मुवित्तधामों के स्थान पर नवीन मुक्तिधाम निर्माण तथा शासकीय उचित मूल्य दुकानों के लिए खद्यान भण्डार निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा उपलब्ध भूमि पर वृक्षारोपण, आंगनबाड़ी भवन, धरसा सड़क निर्माण कार्य, विद्यालयों में लाईब्रेरी एवं शासकीय भवनों में रैनवाटर हारवेस्टिंग सिस्टम तथा अन्य अनुमेय विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किये जायेंगे।



