Home Blog Lok Sabha Election 2024 Date: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान...

Lok Sabha Election 2024 Date: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कल, चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे करेगा घोषणा

0

देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कल यानी शुक्रवार को कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा भी की जाएगी। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कल की जाएगी। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान करेगा। इसे ECI के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
पिछली बार 7 चरणों में हुए थे चुनाव

2019 में लोकसभा चुनाव सात चरणों में करवाए गए थे. पिछली बार 10 मार्च को चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान किया था. पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल और आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोटिंग हुई थी. नतीजे 23 मई को आए थे. उस चुनाव के वक्त देश में 91 करोड़ से ज्यादा वोटर्स थे, जिनमें से 67 फीसदी ने वोट डाला था.

Ro.No - 13672/156

2019 में क्या रहे थे नतीजे

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 2014 से भी बड़ी जीत हासिल की थी. 2014 में बीजेपी ने 282 सीट जीती थी, जबकि 2019 में 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं, एनडीए ने 353 सीटें हासिल की थी. बीजेपी को 37.7% से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि एनडीए ने 45% वोट हासिल किए थे. कांग्रेस 52 सीटों पर ही जीत सकी थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here