Visitors returned after having darshan of Ram Lala
रायगढ़। प्रदेश सरकार की अयोध्या धाम दर्शन योजना के हितग्राही शुक्रवार को वापस शहर पहुंचे। सभी ने निगम प्रशासन, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सोमवार 11 मार्च को निगम क्षेत्र से एक अनुरक्षक सहित 31 दर्शनार्थी की टीम रायगढ़ से रवाना हुई थी। इसमें बिलासपुर पहुंचने पर सभी दर्शनार्थियों की ढोल नगाड़े के साथ माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद ट्रेन से दर्शनार्थी बनारस पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन के साथ गंगा आरती की। इसके बाद अयोध्या धाम पहुंचकर हनुमानगढ़ी हनुमान लला के दर्शन कर राम लला का दर्शन सभी ने किया। शुक्रवार की सुबह सभी वापस रायगढ़ पहुंचे। दर्शनार्थियों ने सभी तरह की व्यवस्था की बहुत प्रशंसा की और सभी ने निगम प्रशासन, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।



