Home Blog शहरी थाना के सभी प्रमुख जगहों एवं सभी ग्रामीण थाना में हुई...

शहरी थाना के सभी प्रमुख जगहों एवं सभी ग्रामीण थाना में हुई सरप्राइज़ चेकिंग, नशे के हालात में वाहन चलाने वालो पर पुलिस की कार्यवाही

0

Surprise checking was done in all major places of urban police station and all rural police stations, police action against those driving under the influence of alcohol.

शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 23 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही की गई

Ro.No - 13672/156

बिलासपुर। पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर कल रात्रि में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में तथा सभी ग्रामीण थानो में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों का मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया व नियत सीमा से अधिक शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों को जप्त किया गया है, 185 MV एक्ट के अंतर्गत कुल 23 वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 345 वाहनों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। उक्त चेकिंग कार्यवाही में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे तथा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।

बिलासपुर पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि कभी भी नशे की हालत में वाहन चालन न करें, जिससे आप स्वयं दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं एवं अन्य व्यक्तियों के लिए दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। सतर्क रहे सुरक्षित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here