Home Blog निःशुल्क साइकिल पाकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे, विधायक रेणुका सिंह ने...

निःशुल्क साइकिल पाकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे, विधायक रेणुका सिंह ने कहा— मेहनत ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी

0
गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों के सम्मान का दिया संदेश, विद्यालयों के विकास कार्य शीघ्र कराने का दिलाया भरोसा

एमसीबी/केल्हारी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेणुका सिंह ने अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत बिहारपुर, कछौड़ एवं केल्हारी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, अब बच्चों का दायित्व है कि वे पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई कर अपने माता-पिता, गुरुजनों और क्षेत्र का नाम रोशन करें।

बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की दी प्रेरणा

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा है। सफलता केवल उन्हीं को मिलती है जो निरंतर परिश्रम करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा से उन्हें हासिल करने का आह्वान किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उन्होंने गुरुजनों की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों का सदैव सम्मान करने और उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Ro.No - 13848/159
विद्यालयों की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन

कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्राचार्यों ने छात्राओं के लिए साइकिल शेड, शौचालय भवन निर्माण सहित अन्य आवश्यक विकास कार्यों की मांग विधायक के समक्ष रखी। विधायक ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने का भरोसा दिलाया।

शिक्षा में नवाचार बन रही है रेणुका सिंह की पहचान

उल्लेखनीय है कि विधायक रेणुका सिंह विगत दो वर्षों से अपने विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार कर रही हैं। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप एवं स्कूटी जैसे पुरस्कार प्रदान किए जा चुके हैं। उनका उद्देश्य बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना और उन्हें उच्च शिक्षा व बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना है। शिक्षा के प्रति उनकी यह पहल क्षेत्र में सराहना का विषय बनी हुई है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अनिता सिंह, केल्हारी मंडल अध्यक्ष धीरज मौर्य, विधायक प्रतिनिधि रवि गुप्ता, हसदेव मंडल अध्यक्ष सुश्री बबीता सिंह, हसदेव मंडल महामंत्री भगवान दास, केल्हारी एसडीएम इंद्रा मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री यादव, जनपद सीईओ सुश्री वैशाली सिंह, जनप्रतिनिधिगण, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here