Home Blog अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही, धारदार हथियार लहराकर आने...

अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही, धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

0

Police action against those spreading unrest, the accused who intimidated the passers-by by waving sharp weapons are in police custody.

आरोपी के कब्जे से बटनची चाकू किया गया जप्त

Ro.No - 13672/156

आरापियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश

बिलासपुर। अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। आरोपी का नाम चन्द्रमान सिंह ठाकुर पिता दिलीप सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी जैतखाम के पास प्रभात चौक चिंगराजपारा थाना-सरकंडा जिला-बिलासपुर (छ०ग०) है। अप क्र 327/2024 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण किया जा रहा है। दिनांक 13.03.2024 को वॉट्सऐप के माध्यम एक सूचना मिली कि प्रभात चौक चिगराजपारा में एक व्यक्ति धारदार चाकू रखा है एवं आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है।
उक्त सूचना से श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया गया। उनके मार्ग दर्शन में तत्काल थाना सरकण्डा की टीम को मौके पर भेजा गया जहां आरोपी चन्द्रभान सिंह ठाकुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। चंद्रभान के कब्जे से 1 धारदार बटनची चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here