Home Blog कलेक्टर विश्वदीप का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, चंदनगिरी राहत शिविर पहुंच...

कलेक्टर विश्वदीप का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, चंदनगिरी राहत शिविर पहुंच पीड़ितों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

0
तिमेड़ पुल का किया निरीक्षण, भोजन, वस्त्र व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – भोपालपटनम क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर विश्वदीप ने शुक्रवार को इंद्रावती नदी पर स्थित तिमेड़ पुल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने चंदनगिरी में बनाए गए राहत शिविर का अवलोकन कर वहां ठहरे बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

कलेक्टर विश्वदीप ने बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को राहत शिविर में भोजन, स्वच्छ पेयजल, कपड़े, स्वास्थ्य सुविधाएं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ से प्रभावित मकानों, कृषि भूमि एवं अन्य संपत्तियों की क्षति का शीघ्र सर्वे कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखने तथा प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए।

Ro.No - 13895/163

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता चौबे, एसडीएम यशवंत नाग, तहसीलदार लक्ष्मण राठिया भोपालपटनम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here