Home Blog मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा से समाज की उन्नति का दिया संदेश

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा से समाज की उन्नति का दिया संदेश

0

मस्तूरी। छत्तीसगढ़ निषाद-केवट समाज बिलासपुर परिक्षेत्र के तत्वावधान में नगर पंचायत मल्हार स्थित मंगल भवन में छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान और लोहरसी के मोहित निषाद को प्रशस्ति पत्र एवं 5100 के साथ सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं छत्तीसगढ़ के राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” के साथ हुआ। इससे पूर्व मुख्य अतिथि मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषादऔर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने ऐतिहासिक मल्हार स्थित माता डिडनेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं समाज की उन्नति की कामना की।

Ro.No - 13895/163

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास और सशक्त भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि मेधावी छात्रों का सम्मान अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम साहू, जनपद पंचायत सदस्य ज्वाला प्रसाद, जनपद सदस्य देवेंद्र कृष्णन, दीप निषाद, अजीत नाविक, लखन केवट, युवा प्रकोष्ठ के अमन निषाद सहित निषाद-केवट समाज के पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here