मंडी प्रांगण से भारत माता चौक होते हुए लक्ष्मीबाई चौक तक निकाली गई पदयात्रा, सांसद राधेश्याम राठिया सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल
सारंगढ़ बिलाईगढ़ – जिला मुख्यालय सारंगढ़ में आज लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडी प्रांगण में अतिथियों के संबोधन के साथ हुआ। इसके पश्चात मंडी प्रांगण से पदयात्रा प्रारंभ होकर भारत माता चौक एवं शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लक्ष्मीबाई चौक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अभियान के उद्देश्य एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया, जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति लाल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे , सुभाष जालान , डॉ दिनेश जांगड़े , सहित जिले एवं विभिन्न मंडलों के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पदयात्रा में कार्यकर्ताओं की व्यापक सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं एवं संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया गया।



