Home Blog शासकीय कन्या प्राथमिक शाला धुर्वाकारी में विद्यार्थियों को नि:शुल्क टाई-बेल्ट किया वितरण

शासकीय कन्या प्राथमिक शाला धुर्वाकारी में विद्यार्थियों को नि:शुल्क टाई-बेल्ट किया वितरण

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी | विधानसभा क्षेत्र के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला धुर्वाकारी में शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) की अध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा एवं उपाध्यक्ष श्रीमती धीरजा महिलांगे द्वारा विद्यार्थियों को नि:शुल्क टाई एवं बेल्ट का वितरण किया गया। टाई-बेल्ट प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में संकुल शैक्षिक समन्वयक राहुल देव भारद्वाज ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं विद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए ऊर्जा वर्धक उद्बोधन दिया।

Ro.No - 13954/39

इस अवसर पर शिक्षक दिलीप भूषण कुर्रे, श्रीमती गुल आफ़रीन फारुकी, श्रीमती सरस्वती भारद्वाज, गोड़ाडीह विद्यालय के प्रधान पाठक रंजीत बंजारे तथा पप्पू पाटले विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश भारती ने किया।

कार्यक्रम के अंत में शासकीय कन्या प्राथमिक शाला धुर्वाकारी के प्रधान पाठक महेतरु मधुकर ने उपस्थित अतिथियों, एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती धीरजा महिलांगे एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विद्यालय परिवार ने बताया कि विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के ऐसे प्रयास भविष्य में भी निरंतर किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here