Home Blog मनेंद्रगढ़ में 9 अगस्त को पत्रकारों के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला, ‘नशा मुक्त...

मनेंद्रगढ़ में 9 अगस्त को पत्रकारों के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला, ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान पर होगा मंथन

0

एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट

मनेंद्रगढ़ । भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (PIB), रायपुर तथा जिला प्रशासन मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) के संयुक्त तत्वावधान में 9 अगस्त (रविवार) को पत्रकारों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला-सह-वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत – संकल्प अभियान” विषय पर आयोजित यह कार्यशाला होटल हसदेव इन, मनेंद्रगढ़ में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक संपन्न होगी।

Ro.No - 13895/163

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया जाएगा। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है।

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ नशे की बढ़ती चुनौती, उसके कारण, दुष्प्रभाव एवं समाधान, विकसित भारत-2047 के निर्माण में नशा मुक्त युवाओं की भूमिका, नशा उन्मूलन में मीडिया की जिम्मेदारी, सरकारी योजनाओं एवं कानूनों की जानकारी, तथ्य आधारित पत्रकारिता, मानसिक स्वास्थ्य तथा नशे से जुड़े मिथकों के खंडन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) द्वारा आयोजित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत – संकल्प अभियान” विषयक जनजागरूकता चित्र प्रदर्शनी भी होगी, जिसके माध्यम से आमजन और पत्रकारों को नशा मुक्ति अभियान से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।
आयोजकों ने जिले के सभी पत्रकारों से इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

आयोजकों का कहना है कि पत्रकारों की सक्रिय भागीदारी नशा मुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here