पुलिस एवं विभिन्न सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम
“कांकेर पुलिस — युवाओं को अवसर, तैयारी को दिशा और लक्ष्य तक पहुँचने का मार्ग।”
कांकेर पुलिस द्वारा क्षेत्र के युवाओं को पुलिस एवं विभिन्न सुरक्षा बलों में भर्ती हेतु उचितमार्गदर्शन, अनुशासित वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “मिशन रक्षक” के अंतर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है।
इस पहल के माध्यम से युवाओं को छत्तीसगढ़ पुलिस, बस्तर फाइटर्स, सी.ए.एफ.,
सी.आर.पी.एफ., बी.एस.एफ. एवं अग्निवीर सहित विभिन्न पुलिस एवं सुरक्षा बलों की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की होगी व्यवस्थित तैयारी:- “मिशन रक्षक” के अंतर्गत योग्य एवं अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा युवाओं को भर्ती प्रक्रिया के अनुरूप शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।
शारीरिक प्रशिक्षण के दौरान प्रमुख रूप से—
🔹 100 मीटर दौड़
🔹 1500 मीटर दौड़
🔹 गोला फेंक
🔹 लंबी कूद
🔹 ऊँची कूद
🔹 शारीरिक दक्षता परीक्षा से संबंधित अन्य आवश्यक अभ्यास
इसके साथ ही भर्ती परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक लिखित परीक्षा की तैयारी, सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता एवं परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।
चार प्रमुख स्थानों पर होगा प्रशिक्षण :- “मिशन रक्षक” के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ एवं पखांजूर में आयोजित किया जाएगा, जिससे जिले के अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें।
युवाओं को मिलेगा लक्ष्य प्राप्ति का मंच :- कांकेर पुलिस का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण प्रदान करना नहीं, बल्कि क्षेत्र के मेहनती, प्रतिभावान एवं इच्छुक युवाओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ वे अनुशासित एवं व्यवस्थित प्रशिक्षण के माध्यम से अपनी शारीरिक क्षमता, परीक्षा की तैयारी एवं आत्मविश्वास को बेहतर कर सकें।
महत्वपूर्ण सूचना :-
यह कार्यक्रम केवल प्रशिक्षण एवं ग्राउंड ट्रेनिंग हेतु है। प्रशिक्षणार्थियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
ऑनलाइन पंजीयन हेतु लिंक:-
इच्छुक युवा नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन/आवेदन कर सकते हैं:
“मिशन रक्षक — ऑनलाइन पंजीयन फॉर्म”
https://forms.gle/tdAfiaTz5aCoL8CT7
📞 अधिक जानकारी हेतु संपर्क
94791-94199 ।। 94791-55125



