जुआ फड़ पर दबिश देकर 05 जुआरी गिरफ्तार, ₹57,650 नगद एवं ₹6.10 लाख कीमत के 04 वाहन जप्त ।
जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर कांकेर पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी।
घटना का संक्षिप्त विवरणः –
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन तथा SDOP पखांजूर श्री कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
🔹इसी क्रम में दिनांक 08.08.2026 को पखांजूर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पीव्ही-118 रतनपुर के खेत लाड़ी में कुछ व्यक्ति ताश की 52 पत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
🔹 सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं रेड कार्रवाई की गई। मौके से 05 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।
🔹 आरोपियों एवं जुआ फड़ से ₹57,650 नगद, ताश की 52 पत्ती की 02 गड्डियां, 01 बोलेरो, 01 अपाचे मोटरसाइकिल, 01 एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल एवं 01 स्कूटी जप्त की गई।
🔹 जप्त 04 वाहनों की कुल अनुमानित कीमत ₹6,10,000 है।
🔹 आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी
1. राकेश जायसवाल, पिता स्व. मोतिलाल जायसवाल, उम्र 41 वर्ष, ग्राम छिन्दपाल, थाना बड़गांव।
2. पबित्र मण्डल, पिता सुशांत मण्डल, उम्र 39 वर्ष, ग्राम बाजारपारा।
3. रमेश जैन, पिता रजभान जैन, उम्र 36 वर्ष, ग्राम कोण्डे, थाना दुर्गूकोंदल।
4. कृपासिन्धु ढाली, पिता धीरज ढाली, उम्र 31 वर्ष, ग्राम पीव्ही-118 रतनपुर।
5. संजय ढाली, पिता स्व. माधव ढाली, उम्र 37 वर्ष, ग्राम पीव्ही-35 बापूनगर, थाना पखांजूर।
जप्त सामग्री
1. नगद राशि — ₹57,650/-
2. ताश की 52 पत्ती — 02 गड्डियां
04 वाहनों की कुल अनुमानित कीमत — ₹6,10,000/-
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, PSI कंवर, सउनि. पुरुषोत्तम ठाकुर, समोद शर्मा, प्र.आर. 652 लिहेन्द्र देवांगन, आर. 1143 सहित पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
📞 अपराधिक हेल्पलाइन नंबर : 94791-55125
सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



