बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर में प्रेस क्लब ब्यूरो की बैठक में 10 अगस्त 2026 सोमवार को नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों की सहमति से विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में पवन दुर्गम को अध्यक्ष, चेतन कापेवार को सचिव तथा भरत दुर्गम को सह सचिव चुना गया। वहीं यूकेश चन्द्राकर और रजन दास को उपाध्यक्ष, नितिन रोकडे को कोषाध्यक्ष तथा रामचन्द्रम एरोला को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी तरह सतीश अल्लूर को मीडिया प्रभारी और के. श्याम को सह मीडिया प्रभारी, सतीश मोरला को कार्यालय प्रभारी तथा अनिल अंगम को सह कार्यालय प्रभारी बनाया गया। पुष्पा रोकडे और संतोष तिवारी को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लोकेश झाड़ी, प्रेम दुर्गम और सन्नू हेमला को शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन दुर्गम ने कहा कि प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्य पत्रकारों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के साथ पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की बात कही।
बैठक में सदस्यों ने पत्रकारों के हितों के साथ-साथ बीजापुर जिले और बस्तर के सर्वांगीण विकास से जुड़े मुद्दों पर आवश्यक पहल और सकारात्मक भूमिका निभाने पर भी सहमति जताई। नई कार्यकारिणी ने संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।



