ग्राम बारदेवरी भट्टीपारा स्थित सायकल स्टोर के पास शराब बिक्री करते आरोपी को पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 15 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 1,500 एवं बिक्री रकम 200, कुल 1,700 कीमती सामग्री बरामद।
थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई।
घटना का संक्षिप्त विवरण
◽ पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसिन खान के मार्गदर्शन में जिले में संचालित “उजियारा अभियान” के तहत अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
◽ इसी क्रम में दिनांक 11.08.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बारदेवरी भट्टीपारा स्थित सायकल स्टोर के पास एक व्यक्ति हाथ भट्टी से निर्मित देशी महुआ शराब को बिक्री हेतु रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है।सूचना पर प्रधान आरक्षक कौशल साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए शराब रेड की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को देखकर शराब खरीदने आए व्यक्ति मौके से भाग गए, जबकि एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ा गया।
◽ पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हृदय राम मण्डावी, निवासी भट्टीपारा बारदेवरी, कांकेर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 10 लीटर की जरकिन में 10 लीटर तथा एक 20 लीटर की लाल रंग की प्लास्टिक जरकिन में 05 लीटर, कुल 15 लीटर देशी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1,500, तथा बिक्री रकम 200, कुल 1,700 बरामद की गई।
◽ आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 269/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
हृदय राम मण्डावी, पिता फुलचंद मण्डावी, उम्र 40 वर्ष, निवासी भट्टीपारा बारदेवरी, कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
आपराधिक रिकॉर्ड: आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अपराध क्रमांक 70/2019, धारा 31(1)(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है।
जप्त संपत्ति
देशी महुआ शराब – 15 लीटर
शराब की अनुमानित कीमत – 1,500
बिक्री रकम – 200
कुल जप्ती – 1,700
पुलिस टीम
निरीक्षक जितेन्द्र, प्रधान आरक्षक कौशल साहू, आरक्षक ईश्वर साहू, रामप्रसाद साहू, रोशन राठौर एवं महिला आरक्षक गणेश्वरी कोडोपी की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। अवैध शराब, जुआ-सट्टा अथवा किसी भी संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
कांकेर पुलिस द्वारा ऐसी गतिविधियों की सूचना देने हेतु अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। प्राप्त प्रत्येक सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



