Home Blog पुसौर में भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा...

पुसौर में भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा ….

0

पुसौर । किसानों के पारंपरिक एवं प्रमुख त्यौहार हरेली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, रायगढ़ द्वारा बुधवार को पुसौर में भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश किसान मोर्चा के निर्देश पर आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में किसान अपने सजे-धजे ट्रैक्टरों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। देशभक्ति के नारों और गीतों से पूरा पुसौर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

Ro.No - 13954/39

यात्रा के दौरान “जय जवान-जय किसान” और “भारत माता की जय” के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, जिला प्रभारी प्रशांत ठाकुर, जिलाध्यक्ष अरुणधर दिवान, जिला प्रभारी सर्वानंद मिश्रा के मार्गदर्शन एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित यादव के नेतृत्व में आयोजित हुई।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रत्थु लाल गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जिला सह प्रभारी परिमल चंद्रा, जिला महामंत्री दीपक गुप्ता, राजीव बेहरा तथा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोरंजन साव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

– बोरोडिपा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा

ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा की शुरुआत बोरोडिपा से हुई। बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों को आकर्षक ढंग से सजाकर पहुंचे। ट्रैक्टरों पर तिरंगा लहराते हुए यात्रा बोरोडिपा से बस स्टैंड होते हुए बाजार चौक तक पहुंची। इस दौरान किसान देशभक्ति गीतों और नारों के साथ उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते रहे।

बस स्टैंड में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा सम्मान निधि, बोनस, सिंचाई सुविधाओं सहित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

– बाजार चौक में हुआ यात्रा का समापन

यात्रा का समापन बाजार चौक में आयोजित सभा के साथ हुआ। सभा की अध्यक्षता जिला किसान मोर्चा मानमंत्री राजीव बेहरा ने की। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण व्यवस्था की रीढ़ है। किसानों के सम्मान, हित और अधिकारों के लिए भाजपा लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष हेमलता चौहान, पूर्व उपाध्यक्ष मोहित सतपथी पुसौर मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता, बंसी पटेल, महामंत्री विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष सफेद गुप्ता, डिग्री लाल, त्रिनाथ गुप्ता, ईश्वर गुप्ता, राजकुमार छत्तर, गौरांग साव, घनश्याम पटेल, सोशल मीडिया प्रभारी दीपक दिनकर, कुलकित चंद्रा, अभिमन्यु साहू, गौरांग गुप्ता, देव चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

यात्रा ने हरेली पर्व के अवसर पर किसान, कृषि और राष्ट्रभक्ति के संगम का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here