Home Blog स्वतंत्रता सद्भावना दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

स्वतंत्रता सद्भावना दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

0

उत्तर बस्तर कांकेर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को प्रातः 07 बजे शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में स्वतंत्रता सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस दौड़ में जिला मुख्यालय के सभी स्कूल एवं कॉलेजों के विद्यार्थी, खिलाड़ी, मीडिया प्रतिनिधि, पत्रकार, गणमान्य नागरिक और आम जनता भाग ले सकेंगे। दौड़ का आयोजन शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय मार्ग, ऊपर-नीचे रोड, भारतीय स्टेट बैंक, गिल्ली चौक, पुराना बस स्टैंड तथा शासकीय कोमलदेव जिला चिकित्सालय के पास स्थित जयस्तंभ चौक होते हुए मिनी स्टेडियम नया बस स्टैण्ड कांकेर के खेल मैदान में दौड़ का समापन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here