Home Blog जिले के 74 श्रद्धालु रामलला दर्शन के लिए रवाना

जिले के 74 श्रद्धालु रामलला दर्शन के लिए रवाना

0

उत्तर बस्तर कांकेर श्री रामलला दर्शन यात्रा योजना के अंतर्गत कांकेर जिले से श्रद्धालुओं का दल मंगलवार 11 अगस्त को अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा में 72 दर्शनार्थियों के साथ 02 अनुरक्षक सहित कुल 74 यात्रियों को आजीविका महाविद्यालय, गोविंदपुर कांकेर से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी श्रद्धालुओं ने 12 अगस्त को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए यात्रा प्रारंभ की, जहां वे श्री रामलला के दर्शन का लाभ प्राप्त कर 15 अगस्त को वापस आजीविका महाविद्यालय गोविंदपुर कांकेर आएंगे। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक, श्री दिनेश रजक, श्री पंकज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here