Home Blog तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों का मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाख़ा ने...

तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों का मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाख़ा ने तिरंगा ध्वज देकर किया सम्मान बच्चों में दिखी भारी उत्साह

0
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर निकाली गई तिरंगा यात्रा में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान बच्चों के हाथों में तिरंगा देखकर माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाख़ा ने तिरंगा यात्रा में शामिल छोटे-छोटे बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए और सम्मानित किया। थाना प्रभारी ने बच्चों को तिरंगे के महत्व और देश के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में बताया।

Ro.No - 13954/39

बच्चों के हाथों में तिरंगा पहुंचते ही उनके चेहरों पर खुशी और गर्व साफ नजर आया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

थाना प्रभारी सलीम खाख़ा ने कहा कि बच्चों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं।

तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मियों, स्थानीय लोगों और बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को खास बना दिया। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए सम्मान के साथ-साथ देश के प्रति उनके प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाने वाला साबित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here