Home Blog सिंदूर पार्क में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र...

सिंदूर पार्क में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

0

रायगढ़, राज्य शासन की मंशानुरूप स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला मुख्यालय स्थित सिंदूर पार्क में 13 से 15 अगस्त तक तीन दिवसीय विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम’ एवं ‘भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस’ की थीम पर आधारित छायाचित्रों एवं महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण इतिहास के प्रति नागरिकों में जागरूकता और सम्मान की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।

प्रदर्शनी में लगाया गया ‘हर घर तिरंगा’ सेल्फी बूथ लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में नागरिक और युवा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में अपनी भागीदारी दर्ज करा रहे हैं। वहीं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नागरिक देशभक्ति से जुड़े नारे और संदेश लिखकर राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त कर रहे हैं।

Ro.No - 13954/39

प्रदर्शनी स्थल पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विकास कार्यक्रमों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए मासिक पत्रिका ‘जनमन’ तथा विभिन्न योजनाओं पर आधारित ब्रोशर का वितरण भी किया जा रहा है। इसके माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं, उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी एक ही स्थान पर मिल रही है। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 15 अगस्त तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिंदूर पार्क पहुंचने वाले नागरिक प्रदर्शनी का अवलोकन कर देश के गौरवपूर्ण इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here