Home Blog युवक पर हंसिया से जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

युवक पर हंसिया से जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

0
घटना के 24 घंटे के भीतर चारामा पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

घटना का संक्षिप्त विवरण :

श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मोहसिन खान (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा युवक पर हंसिया से जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Ro.No - 13954/39

प्रकरण थाना चारामा के अपराध क्रमांक 167/2026, धारा 109(1), 3(5) बीएनएस से संबंधित है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तत्काल पता तलाश कर कार्रवाई की गई।

घटना का विस्तृत विवरण:-

प्रार्थी गणेश सोनकर पिता नारायण सोनकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी नाकापारा चारामा द्वारा थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 12.08.2026 की रात्रि करीब 09:30 बजे रामसत्ता चौक के पास उमेश, सूरज सोनकर एवं अन्य लोग बातचीत एवं हंसी-मजाक कर रहे थे।

इसी दौरान हिमांशु एवं तिलक भी वहां आकर हंसी-मजाक करने लगे।इसी बात को लेकर उमेश रजक द्वारा तिलक एवं हिमांशु के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की जाने लगी। गणेश सोनकर द्वारा बीच-बचाव करने पर उमेश रजक एवं रोहित रजक दोनों ने एक राय होकर गणेश सोनकर के साथ हाथ-मुक्का से मारपीट की तथा उमेश रजक द्वारा जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे लोहे के हंसिया से गणेश के सिर पर वार किया गया, जिससे उसके सिर में चोट आई।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलाश प्रारंभ की गई।

पुलिस जांच एवं गिरफ्तारी :

अपराध पंजीबद्ध होने के बाद थाना चारामा पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की पता तलाश की गई। पुलिस टीम ने आरोपी उमेश रजक पिता रोहित रजक, उम्र 27 वर्ष, निवासी नाकापारा चारामा एवं रोहित रजक पिता हीराराम रजक, उम्र 55 वर्ष, निवासी नाकापारा चारामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा घटना दिनांक एवं समय पर गणेश सोनकर के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट करते हुए उमेश रजक द्वारा हंसिया से उसके सिर पर वार करना स्वीकार किया गया। दोनों आरोपियों को दिनांक 13.08.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

बरामदगी :

– 01 नग लोहे का हंसिया

गिरफ्तार आरोपी :

1. उमेश रजक, पिता रोहित रजक, उम्र 27 वर्ष, निवासी नाकापारा चारामा, थाना चारामा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

2. रोहित रजक, पिता हीराराम रजक, उम्र 55 वर्ष, निवासी नाकापारा चारामा, थाना चारामा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

आपराधिक रिकॉर्ड :
आरोपी रोहित रजक :

1. अपराध क्रमांक 36/2000, धारा 307 भादंवि।
2. अपराध क्रमांक 73/2019, धारा 13 जुआ एक्ट, थाना गुरूर, जिला बालोद।

आरोपी उमेश रजक :

1. अपराध क्रमांक 145/2026, धारा 296, 351(2), 351(2), 3(5) बीएनएस।

सराहनीय पुलिस टीम :

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर के नेतृत्व में उप निरीक्षक सोनराज सूर्यवंशी, सहायक उप निरीक्षक दुष्यंत दीवान, आरक्षक मानेश्वर हुर्रा एवं आरक्षक हिरामन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📢 कांकेर पुलिस की अपील :

अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी-सी सूचना बड़े अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने हेतु पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 संचालित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here