Home छत्तीसगढ़ थाना प्रभारी रोशन कौशिक की तत्परता से जेएसडब्ल्यू फर्जीवाड़े का फरार आरोपी...

थाना प्रभारी रोशन कौशिक की तत्परता से जेएसडब्ल्यू फर्जीवाड़े का फरार आरोपी सूर्यप्रताप गिरफ्तार, बिना वाहन पहुंचे बिलेट की फर्जी एंट्री कर कंपनी को लगाया था लाखों का चूना ….

0

रायगढ़। भूपदेवपुर थाना प्रभारी रोशन कौशिक ने जे एस डब्ल्यू कंपनी में दो वर्ष पूर्व हुए बड़े आर्थिक फर्जीवाड़े के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। मालूम हो कि भूपदेवपुर थाने में 2025 के जे एस डब्ल्यू कंपनी द्वारा दर्ज एक मामले में फरार आरोपी सूर्यप्रताप गोंड पिता स्व रमाशंकर गोंड उम्र 36 वर्ष जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश को भूपदेवपुर थाना प्रभारी रोशन कौशिक की तत्परता से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

– जेएसडब्ल्यू कंपनी के साथ हुआ था फर्जीवाड़ा

Ro.No - 13954/39

भूपदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित जेएसडब्ल्यू स्टील नहरपाली में कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाने वाले एक सुनियोजित फर्जीवाड़े का भूपदेवपुर थाना प्रभारी रोशन कौशिक ने अंततः पटाक्षेप कर दिया । मामले में पुलिस ने पहले भी लगभग आधे दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था । आरोपियों ने मिलीभगत कर बिना वाहन के प्लांट पहुंचने के बिलेट की फर्जी एंट्री कर कंपनी को 21 लाख 41 हजार 24 रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाया था।

मामले की शिकायत कंपनी की ओर से भूपदेवपुर थाने में दर्ज कराई गई थी । शिकायत के अनुसार 12 अप्रैल 2025 को भूषण स्टील झारसुगुड़ा, ओडिशा से तीन वाहनों के जरिए बिलेट जेएसडब्ल्यू स्टील नहरपाली पहुंचना था। परन्तु माल पहुंचा नहीं और आरोपियों द्वारा फर्जी एंट्री कर कंपनी को लाखों का चुना लगा दिया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कांटा ऑपरेटर अनुंजय अमन और कांटा ऑपरेटर पुष्कर राज तिवारी, ने पूर्व कर्मचारियों सूर्य प्रताप एवं अभय प्रताप के साथ कथित मिलीभगत कर बिना वाहन पहुंचे ही माल की फर्जी एंट्री कर दी। जांच के दौरान पूछताछ में दोनों कांटा ऑपरेटरों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किए जाने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पुष्कर राज तिवारी ने इस काम के एवज में 40 हजार रुपये और अनुंजय अमन ने 10 हजार रुपये मिलने की जानकारी दी। 

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांटा ऑपरेटर अनुंजय अमन और पुष्कर राज तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। विवेचना के दौरान वाहन क्रमांक सीजी 12 बीजी 9175 के चालक जाफरान खान, पिता इकबाल खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी सोनपुरवा, जिला गढ़वा, झारखंड तथा गोवर्धन दास अग्रवाल, पिता स्व. टेकचंद अग्रवाल, उम्र 63 वर्ष, निवासी जामुल, जिला दुर्ग को भी गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में थाना प्रभारी रोशन कौशिक ने फरार चल रहे आरोपी सूर्यप्रताप गोंड, पिता स्व रमाशंकर गोंड, उम्र 36 वर्ष, जिला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर मामले के खुलासे में अहम भूमिका निभाई । आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाले सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद थाना प्रभारी रोशन कौशिक ने जांच की दिशा अब ऐसे फर्जीवाड़ा एंट्री कर कंपनियों को चूना लगानेवाले रैकेट के पीछे मोड़ दी है । रोशन कौशिक ने जिस गहनता से जे एस डब्ल्यू मामले की छानबीन कर पूरे मामले का खुलासा किया उससे उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कंपनियों में ऐसे फर्जीवाड़े करनेवालों की पोल खोलने में रोशन कौशिक कामयाब होंगे ।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here