अधिकारी एवं कर्मचारी को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय, विकासखंड मस्तूरी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह में जनपद पंचायत अध्यक्ष मस्तूरी श्रीमती सरस्वती सोनवानी एवं कृषि स्थाई समिति के सभापति मनोज खरे ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर कर्मचारी सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रीय एवं कार्यालयीन कृषि विस्तार अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले अधिकारियों में डी.एस. आर्मों, दिग्विजय सिंह क्षत्री, मनोज खांडेकर, सुमित प्रेमी, रूहामा इंदवार, संतोष सोनंत, अर्चना तिर्की एवं भरत बर्मन शामिल रहे। वहीं कार्यालयीन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए भृत्य किशन बघेल को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, एसएडीओ ए.के. आहिरे ने किया।
समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के विकास में अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।



