प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। जनपद कार्यालय मस्तूरी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रध्वज फहराने के साथ हुई। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा।
समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों को नमन किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। इसलिए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी चाहिए।
इस अवसर पर जनपद कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देशहित में कार्य करने और शासन की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम और आपसी भाईचारे की भावना के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने देश की तरक्की, शांति और समृद्धि की कामना की। अंत में सभी लोगों को प्रसाद के रूप में मिष्ठान वितरण किया गया।



