उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह ।
जिला प्रशासन, उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कुल – 16 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में माननीय मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी, विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम, जिला कलेक्टर श्री नीलेश क्षीरसागर एवं पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके उल्लेखनीय कार्य—
1. श्री रामनन्द साहू, निरीक्षक, थाना बांदे – नक्सल उन्मूलन अभियान एवं अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य।
2. श्री रामेश्वर प्रसाद चतुर्वेदी, उप निरीक्षक, थाना कांकेर – नक्सल उन्मूलन अभियान एवं अपराध निराकरण में उत्कृष्ट कार्य।
3. श्री तुलसीराम कोसमा, उप निरीक्षक, चौकी प्रभारी कुर्रे – कानून-व्यवस्था ड्यूटी में उत्कृष्ट योगदान।
4. श्री धरमराज धुर्वे, प्रधान आरक्षक क्रमांक 618, थाना कोयलीबेड़ा – कानून-व्यवस्था ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य।
5. श्री तुलाराम तातम, प्रधान आरक्षक क्रमांक 118, थाना बांदे – मानव तस्करी के प्रकरण में उत्कृष्ट कार्य।
6. श्री भूपेन्द्र नेताम, प्रधान आरक्षक क्रमांक 556, डीआरजी जगदलपुर कांकेर – नक्सल उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट कार्य।
7. श्री राजेश्वर उईके, आरक्षक क्रमांक 631, थाना रावघाट – कम्युनिटी पुलिसिंग एवं बीट प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान।
8. श्री तरुण सिन्हा, आरक्षक क्रमांक 664, थाना चारामा – चोरी के अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी में विशेष योगदान।
9. श्री जितेन्द्र कुशवाह, आरक्षक क्रमांक 1097, डीआरजी ड्रोन टीम पखांजूर – नक्सल उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट कार्य।
10. श्री गगन नेताम, आरक्षक क्रमांक 2101, डीआरजी ड्रोन टीम आमाबेड़ा – नक्सल उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट कार्य।
11. श्री निलेश मण्डावी, आरक्षक क्रमांक 241, पुलिस कार्यालय कांकेर – कार्यालयीन कार्य में उल्लेखनीय योगदान।
12. श्री देवेन्द्र साहू, आरक्षक क्रमांक 951, साइबर सेल कांकेर – थाना नरहरपुर के अपराध क्रमांक 85/26, धारा एनडीपीएस के प्रकरण में आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका।
13. श्री ज्ञानचंद गुरू, आरक्षक क्रमांक 160, साइबर सेल कांकेर – थाना कांकेर के अपराध क्रमांक 234/26 में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता।
14. श्री रूपेश कोर्रामी, आरक्षक क्रमांक 468, थाना कोयलीबेड़ा – सीसीटीएनएस कार्य एवं अंदरूनी क्षेत्र से आसूचना संकलन में उत्कृष्ट कार्य।
15. श्री दयाराम मरकाम, डीआरजी आरक्षक क्रमांक 2473, डीआरजी प्लाटून टीम चारगांव – नक्सल उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट कार्य।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा गया कि पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, साहस, समर्पण एवं जनहित के प्रति संवेदनशीलता अत्यंत महत्वपूर्ण है। अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य न केवल विभाग की कार्यक्षमता को मजबूत करते हैं, बल्कि अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
कांकेर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, नक्सल उन्मूलन, साइबर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, कम्युनिटी पुलिसिंग एवं आसूचना संकलन के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कार्य किया जा रहा है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की यह पहल पुलिस बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा एवं कार्य के प्रति उत्साह को बढ़ावा देगी।



