Home Blog मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मनाया आजादी का पर्व।

मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मनाया आजादी का पर्व।

0
मुल्ला कैंप में 27 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस जवानों के साथ किया ध्वजारोहण ।

देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर बस्तर कांकेर जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र मुल्ला कैंप में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह विशेष रूप से यादगार रहा, जहां 27 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस जवानों के साथ मिलकर तिरंगा फहराया और आजादी का पर्व मनाया।

कभी नक्सलवाद की विचारधारा के प्रभाव में रहकर हिंसा एवं बंदूक का रास्ता अपनाने वाले इन आत्मसमर्पित नक्सलियों का आज तिरंगे के नीचे खड़े होकर स्वतंत्रता दिवस मनाना मुख्यधारा में उनके लौटने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास की मजबूत तस्वीर प्रस्तुत करता है।

Ro.No - 13954/39

समारोह के दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस जवानों के साथ ध्वजारोहण में सहभागिता की तथा देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और विकास में सहभागी बनने का संदेश भी दिया गया।

कांकेर पुलिस द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के अवसर उपलब्ध कराने तथा शासन की पुनर्वास नीति के माध्यम से बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

तिरंगे के नीचे एक साथ खड़े ये 27 चेहरे इस बात का संदेश देते हैं कि हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति, विकास और राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ना ही बेहतर भविष्य की दिशा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here