WhatsApp की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है और अब इसमें एक नया फीचर शामिल किया है. इसकी मदद से यूजर्स को WhatsApp Status में काफी फायदा होगा. दरअसल, WhatsApp Status में कई लोग अपनी फोटो, वीडियो और ऑडियो आदि लगाते हैं और इसे दूसरे लोग देखते हैं.
अब यूजर्स को नहीं करना पड़ेगा इंतजार
WhatsApp में अभी 24 घंटे तक स्टेटस दिखाई देता है। कई बार लोग किसी खास व्यक्ति के लिए स्टेटस लगाते हैं। स्टेटस लगाने के बाद लोग बार बार यह देखते रहते हैं कि उस व्यक्ति के द्वारा स्टेटस को देखा गया या नहीं। ऐसे में कई बार पूरा टाइम खत्म होने तक भी अगर वह व्यक्ति स्टेटस नहीं देखता तो इससे बड़ी मायूसी भी होती है। अब वॉट्सऐप ने इस परेशानी का तोड़ तलाश लिया है। अब आपको इस बात का इंतजार नहीं करना पड़ेगा कि जिसके लिए वॉट्सऐप स्टेटस लगाया गया है उसने देखा या नहीं देखा।
कंपनी ने मेंशन कॉन्टैक्ट्स किया रिलीज
दरअसल वॉट्सऐप ने अब स्टेट में कॉन्टैक्ट मेंशन करने का भी ऑप्शन दे दिया है। कंपनी पिछले काफी समय से इस फीचर की टेस्टिंग कर रही थी। अब कंपनी ने इस फीचर को अभी बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया है। इस फीचर के आने के बाद आप जिस वॉट्सऐप यूजर को स्टेटस में मेंशन करेंगे उसे तुरंत आपके स्टेटस लगाने का नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
वॉट्सऐप ने अपने नए फीचर को Status Mention नाम दिया है। वॉट्सऐप पर नजर रखने वाली वेबसाइट वॉबेटाइंफोन के मुताबिक वॉट्सऐप ने इस नए फीचर का अभी WhatsApp Android 2.24.6.19 बीटा अपडेट रोलआउट किया है। अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप प्ले स्टोर से वॉट्सऐप का बीटा वर्जन डाउनलोड करके इंस्टाल कर सकते हैं।
📝 WhatsApp beta for Android 2.24.6.19: what's new?
WhatsApp is working on a feature to mention contacts in status updates, and it will be available in a future update!https://t.co/klWWEiSv8J pic.twitter.com/WHhyKbPhOX
— WABetaInfo (@WABetaInfo) March 14, 2024



