Home Blog राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ बढ़ता संवाद, रेणुका सिंह की नितिन नवीन से...

राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ बढ़ता संवाद, रेणुका सिंह की नितिन नवीन से अहम मुलाकात

0
छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक परिदृश्य, आगामी कार्ययोजना और क्षेत्रीय प्राथमिकताओं को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

नई दिल्ली । भाजपा की फायरब्रांड नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने आज देश की राजधानी नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके निवास पर आत्मीय मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के राजनीतिक एवं संगठनात्मक परिदृश्य, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से बने संगठनात्मक संबंधों और बेहतर सामंजस्य एवं आत्मीय संवाद की झलक भी इस मुलाकात में देखने को मिली।

Ro.No - 13954/39
छत्तीसगढ़ संगठन से पुराना जुड़ाव

गौरतलब है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन छत्तीसगढ़ भाजपा के सह-प्रभारी एवं प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के संगठन और जमीनी राजनीति से उनका पुराना एवं गहरा जुड़ाव रहा है।

जमीनी पकड़ और संगठन की गहरी समझ

रेणुका सिंह स्वयं जमीनी स्तर से जुड़ी अनुभवी नेता हैं। उन्होंने संगठन में लंबे समय तक कार्य किया है और संगठन की बारीकियों को बखूबी समझती हैं। यही संगठनात्मक अनुभव, स्पष्ट राजनीतिक तेवर और जमीनी पकड़ उनकी राजनीतिक पहचान को मजबूत बनाते हैं।

भरतपुर-सोनहत के विकास को भी प्राथमिकता

अपने विधानसभा क्षेत्र भरतपुर-सोनहत के विकास, जनहित के मुद्दों और क्षेत्र की प्राथमिकताओं को लेकर भी रेणुका सिंह लगातार सक्रिय रही हैं। संगठनात्मक अनुभव के साथ क्षेत्रीय सरोकारों को प्राथमिकता देना उनकी राजनीतिक कार्यशैली की खास पहचान है।

राजनीतिक मायने

राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ रेणुका सिंह का यह आत्मीय संवाद संगठन, क्षेत्र और आगामी राजनीतिक कार्ययोजना के बीच बेहतर समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ उनकी यह मुलाकात संगठनात्मक स्तर पर आपसी विश्वास, संवाद और बेहतर तालमेल को भी दर्शाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here