Home Blog कल से गूंजेगा “ऊं नमः शिवाय “रामलीला मैदान में अखंड जाप का...

कल से गूंजेगा “ऊं नमः शिवाय “रामलीला मैदान में अखंड जाप का भव्य शुभारंभ, निकलेगी विशाल कलश यात्रा

0

पवित्र सावन मास के अवसर पर संस्कारधानी रायगढ़ शिव भक्ति के रंग में रंगने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्थानीय रामलीला मैदान में 17 अगस्त से 24 अगस्त तक ‘अखण्ड ऊं नमः शिवाय’ जाप एवं विशेष शिव आराधना के पावन अनुष्ठान का शुभारंभ होने जा रहा है।

कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

कार्यक्रम के पहले दिन प्रात: 10:00 बजे निकले महादेव मंदिर से गाजे-बाजे और पारंपरिक वेशभूषा के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी ।इसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु सर पर मंगल कलश धारण कर रामलीला मैदान पहुंचेंगे। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना और वेदी पूजन के साथ अखण्ड’ ऊं नमः शिवाय ‘जाप प्रारंभ किया ।

Ro.No - 13954/39
24 घंटे गूंजेगा महामंत्र

सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में 24 घंटे अनवरत ऊं नमः शिवाय महामंत्र का जाप चलेगा। नगर व आसपास के क्षेत्र से भजन मंडलियां, संकीर्तन दल,श्रद्धालु जन बारी -बारी से इस जाप में अपनी आहुति देंगे ।इसके साथ ही प्रतिदिन प्रातः एवं स्वयं का रुद्राभिषेक, महा आरती एवं भोग प्रसाद वितरण किया जाएगा।

सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है । रामलीला मैदान में भव्य पंडाल ,बैठक व्यवस्था, पेयजल एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 18 अगस्त ,मंगलवार को शाम 7:00 बजे *सुप्रसिद्ध गायक महाकाल सरकार सनी अलबेला जी इस मंच से भगवान शिव के भजनों से रायगढ़ नगरी को शिव भक्ति में लीन करेंगे* ।संचालन समिति का आग्रह है कि संस्कारधानी के समस्त धर्म प्रेमी नागरिक, युवा और मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में कलश यात्रा एवं अखंड जाप में उपस्थित होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें।

संचालन टोली के सदस्य हैं श्रीमती हेमलता चौहान, श्रीमती श्रद्धा ताम्रकार ,श्रीमती स्नेहा तिवारी ,श्रीमती सुजाता साहू ,श्रीमती विनीता अग्रवाल ,श्रीमती निवेदिता पटनायक ,श्रीमती पूनम सोलंकी, श्रीमती सोहित वाजपेई, श्रीमती किरण चौहान ,श्री चक्रधर पटेल, श्री संजय जगवानी, श्री रवि सिंह ,श्री तुषार तिवारी ,श्री अनिरुद्ध भट्ट।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here