प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती मिथला थवाईत, सरपंच डॉक्टर दीपक लहरे,उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार साहू,उपसरपंच संतोषी भैना ने ध्वजारोहण किया। अमर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किए गए। तत्पश्चात मां सरस्वती की पूजन बाद छात्र-छात्राओं के द्वारा कविता, भाषण ,सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने अपने उद्बोधन में स्कूल के विकास हेतु अपना संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के प्राचार्य काशीराम रजक ने कहा कि 15 अगस्त पूरे भारत में हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है पर आज भी गरीबी, भ्रष्टाचार, निजी स्वार्थ की स्थिति को देखते हुए सचमुच में अभी हम पूर्ण रूप से स्वतंत्र नहीं हुए हैं ऐसा महसूस करते हैं ।हम अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन सच्ची निष्ठा ईमानदारी से जब तक नहीं करेंगे तब तक हमारा देश आगे उन्नति को नहीं करेगा ।
सरपंच दीपक लहरे ने कहा कि हमें गांव का विकास मिलजुल कर करना चाहिए स्कूल के विकास हेतु कहीं भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र के प्राचीन धरोहर के रूप में हमारा स्कूल निश्चित रूप से आगे बढ़ता रहेगा ऐसा हम हमेशा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्य सत्या थवाईत, उर्मिला, सुकवारा यादव, परमेश्वर मिरी, मीना साहू, देव कुमारी रजवार, घनश्याम रजवार, जैतपुर समिति के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ,ग्राम बुढ़ीखार के वरिष्ठ नागरिक बालमुकुंद वैष्णव बहोरन सहित बहुसंख्या के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक बीरबल थवाईत, रूपेंद्र सिंह महिलांगे, कल्पना टंडन ,डॉ भूपेंद्र घर दीवान ने किया। शालेय व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रकाश कौशिक, रमेश कुर्रे, श्वेता सेमुएल, किरण राय,सहित सभी शिक्षकों ने संभाल रखा । 35 छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पुरस्कृत किया गया। अंत में आभार डॉ भूपेंद्रधर दीवान ने व्यक्त किया।



