Home कांकेर महिला आईटीआई कांकेर में महिला रक्षा टीम द्वारा 150 छात्राओं को महिला...

महिला आईटीआई कांकेर में महिला रक्षा टीम द्वारा 150 छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

0

 

🟧 छात्राओं को गुड टच-बैड टच, महिला संबंधी अपराध एवं साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी।
🟧 अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जानकारी देकर छात्राओं से ऐप डाउनलोड करवाया गया।

Ro.No - 13954/39

⏹️ श्री निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रतिभा लहरें के पर्यवेक्षण में महिला रक्षा टीम द्वारा महिला आईटीआई कांकेर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

🔳 कार्यक्रम का विवरण :
◽ महिला रक्षा टीम द्वारा आईटीआई कांकेर में लगभग 150 छात्राओं को महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
◽कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला संबंधी अपराध, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सुरक्षा उपाय बताए गए।

🔳 महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूकता :
◽ छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों से बचाव, अपने अधिकारों तथा किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई।
◽ छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में चुप न रहने तथा तत्काल पुलिस की सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया।

🔳 साइबर जागरूकता :
◽ छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए OTP, PIN, CVV, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।
◽ फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की जानकारी दी गई।

🔳 अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी :
◽ महिला सुरक्षा से संबंधित अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग एवं इसकी सुविधाओं के संबंध में छात्राओं को जानकारी दी गई।

◽ कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के मोबाइल फोन में अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करवाया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे महिला सुरक्षा संबंधी सहायता एवं सुविधाओं का उपयोग कर सकें।

📢उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध, साइबर ठगी, मानव तस्करी, बाल श्रम अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना, डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा महिला रक्षा टीम हेल्पलाइन 9479155925 पर दें। आपकी एक सूचना किसी की सुरक्षा और जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here