
*दिया शुभ आशीर्वाद*
*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी।मस्तूरी नगर में आभूषण प्रेमियों के लिए एक नई सौगात की शुरुआत हुई है। निधि फैंसी ज्वेलरी एंड बैंगल्स के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पंडित विद्यानंद शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शोरूम का शुभारंभ किया और संचालक निखिल पांडेय एवं समस्त स्टाफ को अपनी शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
नए शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी, ग्राहक, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और ग्राहकों का शोरूम संचालक निखिल पांडेय एवं स्टॉप के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। शुभारंभ के दौरान पंडित विद्यानंद शर्मा ने कहा कि मस्तूरी में इस तरह के नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ क्षेत्र के विकास और व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति और सफलता की कामना की।
निधि फैंसी ज्वेलरी एंड बैंगल्स में ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक फैंसी ज्वेलरी, बैंगल्स चूड़ी सहित विभिन्न प्रकार के आभूषण उपलब्ध कराए गए हैं। शोरूम के नए और आकर्षक कलेक्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
शुभारंभ अवसर पर संचालक परिवार ने सभी अतिथियों और ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास और संतुष्टि ही उनकी प्राथमिकता है। नए शोरूम के शुरू होने से मस्तूरी क्षेत्र के लोगों को ज्वेलरी की खरीदारी के लिए एक बेहतर और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।



